हरियाणा लोक भवन में ‘एट होम’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को हरियाणा लोक भवन में ‘एट होम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, लेडी गवर्नर श्रीमती मित्रा घोष, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलतार सिंह संधवां, हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा सहित अन्य विधायक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान हरियाणा लोक भवन में देशभक्ति से ओत-प्रोत संगीत प्रस्तुत किए गए। ‘एट होम’ कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह विभाग) श्री सुधीर राजपाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तीय आयुक्त (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन) डॉ. सुमिता मिश्रा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (सेवा विभाग) श्रीमती जी. अनुपमा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग) श्री अनुराग अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव (कृषि एवं किसान कल्याण विभाग) श्री विजेंद्र कुमार, आयुक्त एवं सचिव (उद्योग एवं वाणिज्य) डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, आयुक्त एवं सचिव (सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग) श्री के. एम. पांडुरंग, महानिदेशक (सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग) डॉ. आदित्य दहिया, गृह सचिव, यूटी चंडीगढ़, श्री मनदीप सिंह बराड़ सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!