डूंडाहेड़ा में निगमायुक्त की ग्राउंड विजिट, नागरिक सुविधाओं का लिया जायजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने चीफ इंजीनियर विजय ढाका एवं वार्ड-2 पार्षद ज्योत्सना यादव के साथ किया क्षेत्र का निरीक्षण, समस्याओं के प्राथमिकता पर समाधान के निर्देश

गुरुग्राम, 13 अगस्त। नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और स्थानीय समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए नगर निगम गुरुग्राम द्वारा लगातार ग्राउंड स्तर पर निरीक्षण एवं समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में वीरवार सुबह निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने चीफ इंजीनियर विजय ढाका और वार्ड-2 की पार्षद ज्योत्सना यादव के साथ डूंडाहेड़ा क्षेत्र का मौके पर निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने क्षेत्र में उपलब्ध नागरिक सुविधाओं एवं स्थानीय स्तर पर सामने आ रही विभिन्न समस्याओं की स्थिति का जायजा लिया। मौके पर संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी लेते हुए क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं सुधार की संभावनाओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने क्षेत्र में चल रहे एवं आवश्यक सुधारात्मक कार्यों की स्थिति की समीक्षा की तथा नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदमों पर विचार किया।

निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में सामने आने वाली नागरिक समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्यों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राउंड पर जाकर समस्याओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने से कार्यों की प्राथमिकता तय करने और उनके समाधान को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलती है।

निरीक्षण के दौरान वार्ड-2 की पार्षद श्रीमती ज्योत्सना यादव ने क्षेत्र से संबंधित नागरिक सुविधाओं एवं स्थानीय समस्याओं के बारे में निगमायुक्त एवं चीफ इंजीनियर को अवगत कराया। मौके पर चर्चा के दौरान क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यों को आगे बढ़ाने तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। चीफ इंजीनियर विजय ढाका ने भी क्षेत्र की तकनीकी एवं इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी आवश्यकताओं का जायजा लिया। संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने तथा आवश्यकतानुसार तकनीकी समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि उनके द्वारा किए जा रहे नियमित ग्राउंड विजिट का उद्देश्य अधिकारियों को जमीनी स्तर पर समस्याओं से सीधे अवगत कराना और उनके समाधान की प्रक्रिया को गति देना है। निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आवश्यक कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग भी की जाए। नगर निगम का फोकस डूंडाहेड़ा सहित निगम क्षेत्र के सभी इलाकों में नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर है। ग्राउंड स्तर पर निरीक्षण, अधिकारियों एवं पार्षदों के बीच समन्वय तथा नागरिकों की समस्याओं पर सीधा फोकस इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!