मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में दोपहर तीन बजे होगी बैठक

चंडीगढ़, 9 अगस्त। हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक 13 अगस्त 2026 को चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे।
हरियाणा सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, मंत्रिपरिषद की बैठक वीरवार को दोपहर बाद तीन बजे हरियाणा सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल स्थित मुख्य सभा कक्ष में होगी।
मंत्रिपरिषद सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी नोटिस मुख्यमंत्री, सभी कैबिनेट मंत्रियों, राज्य मंत्रियों तथा राज्यपाल के सचिव को भेजा गया है। इसके साथ ही सभी प्रशासनिक सचिवों, हरियाणा के विधि परामर्शी, सूचना, लोक संपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक और सीआईडी के पुलिस महानिरीक्षक को भी आवश्यक सूचना एवं कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है।
बैठक में प्रदेश से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक एवं नीतिगत विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। हालांकि जारी नोटिस में बैठक के एजेंडे का उल्लेख नहीं किया गया है।








