विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के लिए भाजपा ने सौंपी जिम्मेदारियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सात क्लस्टर और 14 जिला प्रमुख नियुक्त, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के निर्देश पर जारी हुई सूची

चंडीगढ़, 9 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा ने वर्ष 2026 के ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के आयोजन को लेकर प्रदेशभर में जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और आयोजन समिति के संयोजक बोध राज सीकरी के निर्देशानुसार सात क्लस्टर प्रमुख तथा 14 जिला प्रमुख नियुक्त किए गए हैं।

आयोजन समिति के सचिव जगदीश चोपड़ा की ओर से जारी सूची के अनुसार डॉ. कृष्ण मिड्ढा को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र जिलों का क्लस्टर प्रमुख बनाया गया है। संजय भाटिया को गोहाना, करनाल, जींद और सोनीपत, जबकि मनीष ग्रोवर को भिवानी, दादरी, फरीदाबाद और फरीदाबाद महानगर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी प्रकार सुभाष सुधा और विनोद भयाना को पानीपत, कैथल, रोहतक और सिरसा का क्लस्टर प्रमुख नियुक्त किया गया है। सीमा त्रिखा को पलवल, नूंह, गुरुग्राम और गुरुग्राम महानगर, बोध राज सीकरी को झज्जर, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ तथा जगदीश चोपड़ा को हिसार, डबवाली, फतेहाबाद और हांसी जिलों का दायित्व सौंपा गया है।

14 जिला प्रमुख भी नियुक्त

भाजपा ने आयोजन के लिए जिला प्रमुखों की भी नियुक्ति की है। घनश्याम अरोड़ा को पंचकूला व अंबाला, रोजी मलिक को कुरुक्षेत्र व करनाल, प्रमोद विज को हांसी व दादरी, ललित बत्रा को रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ तथा जगमोहन आनंद को सोनीपत व यमुनानगर की जिम्मेदारी दी गई है।

भारत भूषण मिड्ढा को डबवाली, विशाल सेठ को कैथल व जींद, निखिल मदान को हिसार व भिवानी, गार्गी कक्कड़ को फरीदाबाद व फरीदाबाद महानगर तथा हरविंद्र कोहली को नूंह व पलवल का जिला प्रमुख नियुक्त किया गया है।

वहीं, धनेश अदलखा और प्रवीण जोशी बत्रा को गुरुग्राम व गुरुग्राम महानगर, प्रवीण पोपली को सिरसा व फतेहाबाद, कैलाश भगत को पानीपत व गोहाना तथा तिलक राज मल्होत्रा को झज्जर व रोहतक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी ने सभी नियुक्त पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित कराने का दायित्व दिया है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!