बारिश और जलभराव के चलते नगर निगम गुरुग्राम की सदन बैठक स्थगित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महापौर व आयुक्त के निर्देश: अधिकारी और पार्षद फील्ड में रहकर जल निकासी व राहत कार्यों की करें निगरानी

गुरुग्राम, 6 अगस्त। लगातार हो रही भारी वर्षा और शहर में संभावित जलभराव की स्थिति को देखते हुए नगर निगम गुरुग्राम की आज प्रस्तावित सदन (कॉरपोरेशन हाउस) की बैठक स्थगित कर दी गई है। बैठक की नई तिथि और समय की सूचना बाद में जारी की जाएगी।

नगर निगम प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, माननीय महापौर एवं नगर निगम आयुक्त ने सभी अधिकारियों तथा संबंधित वार्डों के पार्षदों को अपने-अपने क्षेत्रों में उपस्थित रहकर जलभराव की स्थिति का निरीक्षण करने, जल निकासी कार्यों की निगरानी करने तथा आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने कहा है कि मौजूदा मौसम को देखते हुए सभी अधिकारी फील्ड में सक्रिय रहें और जहां कहीं भी जलभराव या अन्य समस्या सामने आए, वहां तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके साथ ही पार्षदों से भी अपने-अपने वार्डों में रहकर स्थानीय नागरिकों की समस्याओं पर नजर रखने और संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने का आग्रह किया गया है।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान परिस्थितियों में शहरवासियों की सुरक्षा, सुचारु जल निकासी व्यवस्था और त्वरित राहत कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी कारण सदन की बैठक को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। नई बैठक की तिथि की घोषणा स्थिति सामान्य होने के बाद की जाएगी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!