गुरुग्राम में झमाझम बारिश: सोहना में सबसे अधिक 110 मिमी वर्षा दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम तहसील में 97 मिमी बारिश, कादीपुर और हरसरू में 74-74 मिमी; पटौदी व फर्रुखनगर में सबसे कम वर्षा

गुरुग्राम, 6 अगस्त। पिछले 24 घंटे (5 अगस्त सुबह 8 बजे से 6 अगस्त सुबह 8 बजे तक) जिले में हुई बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। जिला प्रशासन की तहसील एवं उप-तहसीलवार वर्षा रिपोर्ट के अनुसार सोहना तहसील में सबसे अधिक 110 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि पटौदी (6 मिमी) और फर्रुखनगर (7 मिमी) में सबसे कम बारिश रिकॉर्ड की गई। लगातार बारिश के कारण जिले के कई हिस्सों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की स्थिति बनी रही।

रिपोर्ट के अनुसार गुरुग्राम तहसील में 97 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा कादीपुर उप-तहसील और हरसरू उप-तहसील में 74-74 मिमी, वजीराबाद तहसील में 55 मिमी, मानेसर तहसील में 54 मिमी तथा बादशाहपुर उप-तहसील में 13 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

तहसीलवार वर्षा (5 अगस्त प्रातः 8 बजे से 6 अगस्त प्रातः 8 बजे तक)
तहसील / उप-तहसीलवर्षा (मिमी)
सोहना110
गुरुग्राम97
कादीपुर (उप-तहसील)74
हरसरू (उप-तहसील)74
वजीराबाद55
मानेसर54
बादशाहपुर (उप-तहसील)13
फर्रुखनगर7
पटौदी6

मौसम विभाग ने गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों में वर्षा की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने तथा आवश्यक होने पर सुरक्षित स्थानों का उपयोग करने की सलाह दी है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!