मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को गुरुग्राम दौरे पर, भाजपा संकल्प बैठक व गुरु रविदास कलश यात्रा में होंगे शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुकमल में विशाल संकल्प बैठक की करेंगे अध्यक्षता, 27 संगठनात्मक जिलों के लिए पवित्र कलश यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

गुरुग्राम, 3 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को गुरुग्राम दौरे पर रहेंगे। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री दो महत्वपूर्ण आयोजनों में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय गुरुकमल में आयोजित विशाल संकल्प बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किए जाने की संभावना है।

इसके बाद मुख्यमंत्री संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित पवित्र कलश यात्रा को हरियाणा के सभी 27 संगठनात्मक जिलों के लिए विधिवत रवाना करेंगे। यह यात्रा संत गुरु रविदास महाराज के समरसता, समानता, भाईचारे और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। मुख्यमंत्री यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!