विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने आठ समितियों का किया विस्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वर्ष 2026-27 की शेष अवधि के लिए सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत

चंडीगढ़, 29 जुलाई। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वर्ष 2026-27 की शेष अवधि के लिए गठित विधान सभा की आठ समितियों का विस्तार करते हुए विभिन्न विधायकों को सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया है।

बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, सरकारी आश्वासन समिति में विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

अधीनस्थ विधान समिति में विधायक अनिल यादव को सदस्य तथा विधायक नरेश सेलवाल को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है।

स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं संबंधी समिति में विधायक माम्मन खान को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

जन स्वास्थ्य, सिंचाई, विद्युत एवं लोक निर्माण (भवन एवं सड़क) विषय समिति में विधायक मंजू चौधरी को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विषय समिति में विधायक जस्सी पेटवाड़ तथा विधायक देवेंद्र हंस को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है।

पर्यावरण एवं प्रदूषण विषय समिति में विधायक देवेंद्र सिंह कादियान को सदस्य तथा विधायक परमवीर सिंह एवं सतीश कुमार फागना को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

युवा कल्याण एवं युवा मामलों से संबंधित विषय समिति में विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री को सदस्य तथा विधायक शीशपाल सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है।

इसके अतिरिक्त, याचिका समिति में विधायक मोहम्मद इसराइल एवं गोकुल सेतिया को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।

इन मनोनयनों के साथ संबंधित समितियां वर्ष 2026-27 की शेष अवधि के दौरान अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!