गुरुग्राम में दो स्थानों पर होगा वर्चुअल कार्यक्रम
गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह तथा मानेसर में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम, 16 जुलाई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 17 जुलाई को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके साथ-साथ 9 विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण वर्चुअल माध्यम से गुरुग्राम में दो स्थानों पर किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम के लिए गुरुग्राम में सीईओ जिला परिषद सुमित कुमार तथा मानेसर में एसडीएम दर्शन यादव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
सीईओ जिला परिषद सुमित कुमार ने बताया कि गुरुग्राम में यह कार्यक्रम सेक्टर 44 स्थित अपैरल हाउस में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। एसडीएम मानेसर दर्शन यादव ने बताया कि मानेसर में उपरोक्त कार्यक्रम एचएसआईआईडीसी के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा,
हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ के चेयरमैन रामअवतार गर्ग, गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा, भाजपा गुरुग्राम जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी तथा मानेसर जिला अध्यक्ष अजीत यादव की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।








