राम मंदिर चढ़ावा लूट के बड़े डाकुओं को संरक्षण देकर भावनाओं से खिलवाड़ कर रही भाजपा : डा. सुशील गुप्ता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गृह मंत्री के दबाव में हरियाणा के हिस्से का पानी छीनकर प्यासा मार रही है भाजपा सरकार : डा. सुशील गुप्ता।

हरियाणा के मुख्यमंत्री की नाकामी के कारण अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर : आप प्रदेशाध्यक्ष।

हरियाणा सरकार के खिलाफ आप का शंखनाद

भिवानी पहुंचे आप प्रदेशाध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता, बैठक को संबोधित कर भाजपा सरकार को घेरा

भिवानी, 08 जुलाई : हरियाणा में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए आम आदमी पार्टी ने शंखनाद कर दिया है। बुधवार को स्थानीय नेहरू कॉलोनी स्थित आप कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के भीतर भारी जोश और आक्रोश देखने को मिला। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित संगठनात्मक बैठक में न केवल आगामी चुनावी रणनीति तय की गई, बल्कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक बेहद रोषात्मक और आक्रामक रुख अख्तियार किया गया। इस विशेष रूप से सक्रिय कार्यकर्ताओं का अद्भुत जोश और सरकार के प्रति तीखा गुस्सा साफ नजर आया। बैठक की अध्यक्षता आप जिलाध्यक्ष डा सुरेन्द्र पुनिया ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. सुशील गुप्ता का सबसे रौद्र रूप धार्मिक स्थलों पर हुए कथित घोटालों को लेकर सामने आया। उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर और पंचकूला के मनसा देवी मंदिर में चढ़ावा लूट के मामलों को लेकर सीधे मुख्यमंत्री और भाजपा आलाकमान को कटघरे में खड़ा किया। डा. गुप्ता ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि जनता की अगाढ़ आस्था के केंद्रों में महाघोटाला हो रहा है और भाजपा सरकार इस पूरे मामले पर मौन साधे बैठी है। सरकार इस लूट के असली बड़े डाकुओं पर कार्रवाई करने से कतरा रही है और उन्हें साफ तौर पर बचाने का प्रयास कर रही है। आम आदमी पार्टी इस धार्मिक और आर्थिक डकैती को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

हरियाणा के हक और पानी के मुद्दे पर डा. सुशील गुप्ता ने सीधे केंद्रीय नेतृत्व पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि हरियाणा के हितों के साथ किसी भी सूरत में खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दबाव में आकर हरियाणा के हिस्से का पानी राजस्थान को दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री अपने आकाओं को खुश करने के लिए हरियाणा की जनता को प्यासा मार रहे हैं। इस दौरान डा. गुप्ता ने हांसी के चनौत गांव वासियों की पानी की जायज मांग का पुरजोर समर्थन किया और कहा कि आप हरियाणा के पानी की एक-एक बूंद के लिए सडक़ से संसद तक लड़ाई लड़ेगी।

प्रदेश की कानून-व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त बताते हुए आप प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आज सूबे में मुख्यमंत्री की नाकामी के कारण अपराधियों का हौसला सातवें आसमान पर है। हर तरफ सरेआम फिरौतियां मांगी जा रही हैं, व्यापारियों और आम जनता को धमकियां दी जा रही हैं। डा. गुप्ता ने अत्यंत रोष प्रकट करते हुए कहा कि आज प्रदेश की माताएं-बहनें और महिलाएं खुद को पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने विशेष तौर पर जिक्र किया कि हांसी क्षेत्र में अपराधियों और नशे का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे स्थानीय जनता खौफ के साए में जीने को मजबूर है।

बैठक के समापन पर कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाते हुए डा. सुशील गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं की यह लगन और अटूट परिश्रम ही आम आदमी पार्टी की असली पूंजी है। हांसी और भिवानी के कार्यकर्ताओं के इस उग्र उत्साह से साफ है कि हरियाणा की जनता अब मौजूदा सरकार की तानाशाही से तंग आ चुकी है और सूबे में बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है। आप ने स्पष्ट कर दिया है कि नए संकल्प और विस्तृत रणनीति के साथ पार्टी अब भाजपा सरकार के खिलाफ हर मोर्चे पर जनहित की लड़ाई को और तेज करेगी।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र शर्मा,जिलाअध्यक्ष डॉ सुरेंद्र पूनिया,पवन हिंदुस्तानी, अश्विनी दूल्हेड़ा, भिवानी ऑब्जर्वर भीम सिंह महेशवाल, मीडिया प्रभारी राजा चांदना चांगिया, करतार कांटिया, युवा नेता मंजीत सिंघानिया, भूप सिंह प्रजापति, सुरेन्द्र डाबला, अजीत जैन, विजय फौजी, कुलदीप दलाल, अशोक शर्मा, दीप, जयभगवान,रोहतास सिंगला,कुलदीप पंचाल,धर्मबीर कुंगड़,अजीत जैन, सतबीर, मनीष घनघस, जेपी, सुरेश फौजी, सुरेंद्र सिवानी, डा. राजपाल रूपाना, मान सिंह सरपंच, आजाद, प्रदीप जैनवास, बलबीर, इंद्र सिहाग, अशोक शर्मा समेत अनेक सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!