एसआईआर-2026 अभियान को सफल बनाने के लिए आगे आएं नागरिक, बीएलओ को दें पूरा सहयोग: डीसी उत्तम सिंह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डीसी ने कहा, गणना प्रपत्रों के शीघ्र डिजिटाइजेशन के लिए आमजन का सहयोग आवश्यक

गुरुग्राम, 6 जुलाई। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने जिले के नागरिकों से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि मतदाता सूची के शुद्धीकरण एवं अद्यतन का यह अभियान लोकतंत्र को मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि कुछ बूथ क्षेत्रों में नागरिकों द्वारा बीएलओ को अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के कारण गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन धीमी गति से हो रहा है। ऐसे में संबंधित क्षेत्रों के निवासी अपने बीएलओ से संपर्क कर शीघ्र गणना प्रपत्र भरवाएं तथा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर अभियान को सफल बनाने में भागीदार बनें।

डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि मतदाता सूची में नाम का सही एवं नवीनतम होना प्रत्येक पात्र नागरिक का अधिकार और जिम्मेदारी दोनों है। यदि किसी कारणवश गणना प्रपत्र समय पर जमा नहीं होता या आवश्यक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जाती, तो मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब हो सकता है। उन्होंने सभी आरडब्ल्यूए, सोसायटी प्रबंधन समितियों, सामाजिक संगठनों एवं जागरूक नागरिकों से भी आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्र में बीएलओ को पूर्ण सहयोग प्रदान करें ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता का विवरण समयबद्ध रूप से डिजिटाइज किया जा सके।

बादशाहपुर विधानसभा के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी संजीव सिंगला ने बताया कि जिन बूथों एवं सेक्शनों में डिजिटाइजेशन की गति अपेक्षाकृत कम है, उनमें बादशाहपुर विधानसभा के बूथ संख्या 40 के क्षेत्र न्यू पालम विहार फेज-1 (ब्लॉक एच), बूथ संख्या 41 के क्षेत्र न्यू पालम विहार फेज-1 (ब्लॉक क्यू, आर, एस, टी, बी, यू, वी), बूथ संख्या 42 के क्षेत्र न्यू पालम विहार फेज-1 (ब्लॉक डी, के, के-1), बूथ संख्या 71 के क्षेत्र पालम विहार (ब्लॉक डी, एफ) सेलेब्रिटी होम्स एंड सूट्स, सेक्टर-2सी तथा कॉसमॉस एग्जीक्यूटिव अपार्टमेंट, बूथ संख्या 73 के क्षेत्र पालम विहार ब्लॉक जी एवं आई तथा सेक्टर-1ए। इसी प्रकार बूथ संख्या 79 के क्षेत्र पालम विहार एक्सटेंश, एकता एन्क्लेव, बूथ संख्या 81 एवं 82 के क्षेत्र पालम विहार ब्लॉक ए, बूथ संख्या 92 के क्षेत्र सेक्टर 23ए, बूथ संख्या 94,95 एवं 96 के क्षेत्र सेक्टर 23, बूथ संख्या 104 के क्षेत्र सेक्टर 22 तथा गुरुग्राम वन अपार्टमेंट सेक्टर 22।

इसी प्रकार बूथ संख्य 126 एवं 128 के क्षेत्र डीएलएफ फेज 3के ब्लॉक यू, बूथ संख्या 132 के क्षेत्र डीएलएफ फेज-3 के बेलवेडियर पार्क, बेलवेडियर टावर, बूथ संख्या 133 के क्षेत्र डीएलएफ फेज 3 के ब्लॉक 5 तथा बूथ संख्या 135 के क्षेत्र डीएलएफ फेज 1 ब्लॉक एच। बूथ संख्या 143 के क्षेत्र डीएलएफ फेज 2 के दक्षिण मार्ग, काशीय मार्ग एवं आकाश नीम मार्ग तथा दा विलास। बूथ संख्या 145 के क्षेत्र में ओकवुड एस्टेट, डीएलएफ फेज 2 ब्लॉक एल एक्सटेंशन, गुलमोहर मार्ग तथा ब्लॉक एल, बूथ संख्या 146 में डीएलएफ फेज 2 के ब्लॉक एम तथा एन, बूथ संख्या 212 के क्षेत्र रहेजा नवोदय एवं रहेजा संपदा सेक्टर 92, बेस्टेक पार्क व्यू संस्कृति अपार्टमेंट सेक्टर-50, सारे होम्स, सेक्टर-92, जीएलएस एवेन्यू सेक्टर-92, बूथ संख्या 217 पर लक्ष्मी अपार्टमेंट सेक्टर-99 ए तथा डीएलएफ गार्डन सिटी, सेक्टर-92। बूथ संख्या 275 पर सेक्टर 10 ए, लक्ष्मी अपार्टमेंट, सेक्टर 10-ए करमयोगी अपार्टमेंट, सेक्टर 10-ए,निदानदन अपार्टमेंट, सेक्टर 10-ए, पालिकन नेस्ट अपार्टमेंट, सेक्टर 10-ए शिवालिक अपार्टमेंट, सेक्टर 10-ए, संस्कृति अपार्टमेंट, सेक्टर-10ए, खुशबू कल्याण सोसायटी, सेक्टर 10-ए। इसी प्रकार बूथ संख्या 300 पर न्यू टाउन हाइट्स ब्लॉक-जी, डीएलएफ, सेक्टर-90, न्यू टाउन हाइट्स ब्लॉक-एच, डीएलएफ, सेक्टर-90, न्यू टाउन हाइट्स, डीएलएफ, सेक्टर-91 तथा टार्क मिक्सो।

बूथ संख्या 397 के क्षेत्र टुडे ब्लॉसम-II, सेक्टर-51 तथा फिंचली स्ट्रीट सेक्टर-50, बूथ संख्या 403 के क्षेत्र रेल विहार, सेक्टर-57, सुशांत लोक – 3 ब्लॉक-ए, सेक्टर-57, बूथ संख्या 405 के क्षेत्रसुशांत लोक -3 ब्लॉक-एफ, सेक्टर – 57, फ्रीडम पार्क लाइफ, सेक्टर – 57। बूथ संख्या 417 के क्षेत्र विपुल ग्रीन्स, सेक्टर-48, बालग्राविया रिसॉर्ट सेंट्रल पार्क-2, सेक्टर-48। बूथ संख्या 424 के क्षेत्र निर्वाण कंट्री, वेम्बली पैटल्स, सेक्टर-49,ओमेक्स नाइल टावर्स, सेक्टर-49। बूथ संख्या 444 एवं 445 के क्षेत्र ऑर्किड पेटल्स, सेक्टर-49, बूथ संख्या 451 के क्षेत्र डीएलएफ अलामेडा सेक्टर-73, बूथ संख्या 465 के क्षेत्र ट्यूलिप ऑरेंज अपार्टमेंट, सेक्टर-70, ट्यूलिप व्हाइट, सेक्टर-69, श्री वर्धमान विक्टोरिया, सेक्टर-70। बूथ संख्या 485 के क्षेत्र द एन्सल एसेंसिया, सेक्टर-67, एंसल वर्सालिया सेक्टर-67ए। बूथ संख्या 496 के क्षेत्र पारस इरेन सेक्टर-70 ए टावर ग्रेस तथा पिरामिड अर्बन होम्स शामिल हैं। इन क्षेत्रों के नागरिकों से विशेष रूप से अपील है कि वे बीएलओ को पूर्ण सहयोग प्रदान करें, ताकि एसआईआर-2026 अभियान समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!