पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने सोनीपत में कार्यकर्ताओं के साथ सुना मन की बात का 135वां एपिसोड

चंडीगढ़, 28 जून। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली ने रविवार को अपने सोनीपत स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘‘मन की बात’’ का 135वां एपिसोड सुना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव और जनभागीदारी को प्रेरित करने वाला राष्ट्रीय अभियान बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने विचारों के माध्यम से देशवासियों को समाज सेवा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों से जोड़ते हैं।
पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार समाज सेवा, जनभागीदारी, नवाचार और विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों की प्रेरक कहानियां पूरे देश तक पहुंचती हैं, जिससे आम नागरिक भी राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए प्रेरित होता है।
श्री बड़ौली ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य हर नागरिक की सहभागिता से ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। यही कारण है कि मन की बात कार्यक्रम आज देश के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा, गरीब, किसान और महिलाओं सहित हर वर्ग का उत्थान हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है। श्री बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत मात्र 20 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराया जाता है, जिससे करोड़ों लोग जुड़ चुके हैं। वहीं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के माध्यम से भी लाखों परिवारों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं आम लोगों के जीवन को अधिक सुरक्षित और सशक्त बनाने का काम कर रही हैं।
श्री बड़ौली ने कहा कि आज के एपीसोड में पीएम मोदी ने प्राकृतिक खेती अपनाने, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने और जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने, अंधविश्वास छोड़कर वैज्ञानिक सोच अपनाने और समाज में सकारात्मकता बढ़ाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह संदेश युवाओं को देश की प्रगति का मुख्य आधार मानते हुए उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।








