मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज, पल्ला के छात्रों द्वारा अनशन व धरना समाप्त : उपायुक्त  

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

–  उपायुक्त अखिल पिलानी ने अनशन पर बैठे दोनों छात्रों को पानी पिलाकर अनशन तुड़वाया तथा धरना प्रदर्शन समाप्त कराया

– कॉलेज में कक्षाएं शुरू हुई, सामान्य हुए हालात

चंडीगढ़, 12 नवंबर -मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज पल्ला में अपनी मांगों को लेकर कॉलेज के छात्रों व स्टाफ द्वारा दिए जा रहे धरना प्रदर्शन बुधवार शाम को उस समय समाप्त हो गया था, जब उपायुक्त श्री अखिल पिलानी ने मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज पल्ला में पहुंचकर अनशन पर बैठे छात्रों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया तथा सभी छात्रों व स्टाफ को मिठाई खिलाकर धरना प्रदर्शन समाप्त कराया। अपनी मांगें पूरी होने पर कॉलेज के सभी छात्रों ने ख़ुशी मनाई और कॉलेज के स्टाफ ने भी आशा और उम्मीद जताई कि उनकी मांगें भी जल्द पूरी होंगी।

उपयुक्त ने बताया कि बृहस्पतिवार से मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में कक्षाएं शुरू हो गई हैं तथा कॉलेज के हालात सामान्य हैं।
  उन्होंने कहा कि छात्रों की जायज मांगों के समाधान के लिए हरियाणा वक्फ बोर्ड एवं जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। छात्रों एवं स्टाफ की शेष मांगों पर भी नियमानुसार सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त ने आमजन से भी अपील की कि मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के संबंध में किसी भी अपुष्ट सूचना या अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक एवं प्रमाणित जानकारी पर ही विश्वास करें।  

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें