चंडीगढ़, 26 जून। हरियाणा सरकार ने पुलिस प्रशासन में फेरबदल करते हुए 20 हरियाणा पुलिस सेवा (HPS) अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले एवं नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कई जिलों के डीएसपी बदले गए हैं, जबकि स्पेशल विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (SV&ACB), सीआईडी, एसटीएफ, टेलीकॉम, एचएसएनसीबी और आईआरबी में भी नई तैनातियां की गई हैं। यह फेरबदल प्रशासनिक जरूरतों और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
आदेशों के अनुसार शक्ति सिंह को डीएसपी अंबाला से तीसरी बटालियन एचएपी, हिसार, अरविंद कम्बोज, रविंद्र सिंह और सतीश कुमार को डीएसपी, एसवी एंड एसीबी (हरियाणा) में नियुक्त किया गया है। वहीं सुनील कुमार को डीएसपी रादौर, आशीष चौधरी को डीएसपी यमुनानगर, विकास कुमार को डीएसपी पानीपत, राजबीर सिंह को डीएसपी सिरसा तथा कुलदीप सिंह को डीएसपी अंबाला कैंट भेजा गया है।
सरकार ने करमबीर सिंह को पदोन्नति के बाद डीएसपी सीआईडी (हरियाणा), संजीव कुमार को तीसरी बटालियन एचएपी, हिसार, जितेंद्र कुमार (स्पोर्ट्स) को डीएसपी एसटीएफ (हरियाणा) तथा ओम प्रकाश को डीएसपी टेलीकॉम (हरियाणा), पंचकूला नियुक्त किया है।
इसके अलावा जय प्रकाश को तीसरी आईआरबी, सुनारिया (रोहतक), जितेंद्र सिंह को डीएसपी एचएसएनसीबी (हरियाणा), सुरेश कुमार और राज सिंह को दूसरी आईआरबी, भोंडसी, विकास कृष्णन को डीएसपी पीटीसी, सुनारिया तथा पदोन्नति के बाद जसपाल सिंह को डीएसपी चरखी दादरी नियुक्त किया गया है।
आदेशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कमलजीत सिंह के संबंध में 15 मई 2026 को जारी पूर्व स्थानांतरण आदेश, जिसके तहत उन्हें हिसार से एसीपी सोनीपत भेजा गया था, उसे निरस्त कर दिया गया है और वे अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे।
हरियाणा सरकार की ओर से जारी इन आदेशों पर 26 जून 2026 से तत्काल प्रभाव से अमल होगा।








