आंधी-बारिश के बीच बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए निगम सतर्क, सभी सर्कलों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 14 जून 2026। उत्तर एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने सभी अधीक्षण अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि आंधी, बारिश अथवा अन्य कारणों से प्रभावित बिजली लाइनों को प्राथमिकता के आधार पर तुरंत बहाल किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को न्यूनतम असुविधा हो।

प्रबंध निदेशक ने कहा कि सभी सर्कल यह सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार की बिजली बाधा की सूचना मिलते ही संबंधित टीमें मौके पर पहुंचकर त्वरित मरम्मत कार्य करें और विद्युत आपूर्ति को जल्द से जल्द सामान्य बनाया जाए।

उन्होंने सभी सर्कलों में पोल, कंडक्टर, ट्रांसफार्मर तथा अन्य आवश्यक सामग्री की उपलब्धता की भी समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी अधीक्षण अभियंताओं से कहा गया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में आवश्यक सामग्री का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखें तथा यदि कहीं किसी प्रकार की कमी है तो उसकी जानकारी तत्काल मुख्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

विक्रम सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी तत्परता के साथ कार्य करें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!