खेल हमें नई ऊंचाइयां छूने का मौका देता है : मुख्यमंत्री

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने किया ओमैक्स टी-20 चंडीगढ़ प्रीमियर लीग-2026 का ट्रॉफी अनावरण

चंडीगढ़, 7 जून- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और उन्हें अनुशासित, स्वस्थ एवं आत्मविश्वासी नागरिक बनाने का सबसे प्रभावी साधन हैं। खेल हमेशा खिलाड़ियों को नई ऊंचाइयां छूने का मौका देता है।

मुख्यमंत्री रविवार को ओमैक्स टी-20 चंडीगढ़ प्रीमियर लीग-2026 के चौथे संस्करण की ट्रॉफी अनावरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यूटी क्रिकेट एसोसिएशन, विभिन्न फ्रेंचाइजी कंपनियों और आयोजन से जुड़े सभी लोगों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा की खेल हमें हष्ट-पुष्ट रखता है और यह व्यक्ति को सकारात्मक दृष्टिकोण देता है। उन्होंने सभी टीमों और उनके खिलाड़ियों को भविष्य के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा, चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष श्री संजय टंडन, श्री श्याम लाल बंसल, श्री पवन मुटरेजा, श्री देवेन्द्र शर्मा, श्री रविकांत शर्मा व श्री एचएस खुराना सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व बड़ी संख्या में खेल जगत की हस्तियां मौजूद थीं।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!