गैस के रेट बढ़ाकर बीजेपी ने फिर डाला  जनता की जेब पर डाका- हुड्डा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 7 जून । पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि बीजेपी लगातार गैस के रेट बढ़ाकर लगातार जनता की जेब पर डाका डाल रही है। पहले कमर्शियल सिलेंडर में 42 रुपये और अब घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में 29 रुपये की बढ़ोत्तरी जले पर नमक के समान है। 3 महीने में घरेलू सिलिंडर के दाम 89₹ बढ़ चुके हैं। इसी तरह कमर्शियल सिलेंडर के रेट में 1500 से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। इसके अलावा डीजल, पेट्रोल, सीएनजी, और छोटे सिलिंडर पर अलग से लूट मचा रखी है।

हुड्डा ने कहा कि सरकार लगातार पेट्रोलियम पदार्थों के रेट बढ़ा रही है जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें घटती जा रही है। कांग्रस सरकार के मुकाबले आज अंतराष्ट्रीय मार्किट में दाम लगभग आधे हैं। लेकिन बीजेपी सरकार दोगुना रेट वसूल रही है।

क्योंकि बीजेपी सरकार कांग्रेस के मुकाबले दोगुना टैक्स वसूल रही है। कांग्रेस सरकार के टाइम जो प्रदेश में तेल पर वैट 9 प्रतिशत था, उसे बीजेपी ने बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर दिया।

हुड्डा ने कहा कि तेल की कीमतें बढ़ने के चलते तमाम वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। खाने-पीने के सामान से लेकर खेती की लागत तक बढ़ती जा रही है। कांग्रेस सरकार के समय घरेलू LPG सिलेंडर मात्र ₹400 के आसपास मिलता था, जो 1000 पर पहुंच चुका है। कांग्रेस सरकार के टाइम पेट्रोल ₹70 और डीजल ₹50-55 प्रति लीटर था, जो अब 100 पार कर चुका है।

अप्रैल 2026 में WPI थोक महंगाई 8.3% पहुंच गई और सरकार द्वारा 7 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ का जश्न मनाया जा रहा है। जबकि जीडीपी की ग्रोथ को महंगाई से घटा दें तो जीडीपी बढ़ने की बजाए घटी है। आज आम जनता महंगाई से इस कद्र त्रस्त है कि रोजमर्रा के खर्चों में कटौती करने को मजबूर है। यहां तक कि खाने की थाली का भाव इतना बढ़ गया है कि लोग उसकी गुणवत्ता और पौष्टिकता के साथ भी समझौता कर रहे हैं।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!