बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवघर की आध्यात्मिक ऊर्जा अद्भुत तथा शिवमय वातावरण में मन को मिलने वाली शांति अलौकिक है: डा. अर्चना गुप्ता

चंडीगढ़, 07 जून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने परिवार के साथ झारखंड के देवघर स्थित विश्वप्रसिद्ध एवं अत्यंत पवित्र बाबा बैद्यनाथ धाम ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस पावन अवसर पर संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा भी उनके साथ उपस्थित रहे।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने बाबा बैद्यनाथ के दरबार में माथा टेककर प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और कल्याण की मंगल कामना की। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे तथा हर परिवार में शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो।

दर्शन के उपरांत डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि देवघर की आध्यात्मिक ऊर्जा वास्तव में अद्भुत है। बाबा बैद्यनाथ मंदिर के इस पावन और शिवमय वातावरण में मन को मिलने वाली शांति अलौकिक है। उन्होंने कहा कि देवघर की अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा, श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और चारों ओर व्याप्त शिवमय वातावरण ने उनके मन को असीम शांति और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग की यह यात्रा उनके जीवन के सबसे अविस्मरणीय और आध्यात्मिक अनुभवों में से एक बन गई है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देवभूमि देवघर का वातावरण श्रद्धा, भक्ति और आस्था से ओत-प्रोत है, जो प्रत्येक श्रद्धालु को आत्मिक शांति प्रदान करता है। डॉ. अर्चना गुप्ता ने विश्वास व्यक्त किया कि भगवान शिव की असीम कृपा से प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा और सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार होगा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!