डा. अर्चना गुप्ता के आवास पर हुई महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री और प्रदेश महामंत्री ने संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर की चर्चा

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने पर दिया गया जोर

डा. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ सफल बनाने का किया आह्वान

पानीपत, 5 जून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता की अध्यक्षता में उनके पानीपत स्थित आवास पर शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा तथा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी गतिविधियों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही विभिन्न अभियानों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा का संगठन उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और समर्पित कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक ताकत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!