हुनर, शिक्षा और मेहनत से ही बनेगा युवाओं का उज्ज्वल भविष्य: डा. अर्चना गुप्ता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डा. अर्चना गुप्ता ने कुरूक्षेत्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रोजगार महोत्सव में पारंपरिक हुनर, प्राकृतिक खेती और स्वरोजगार अपनाने का दिया संदेश

पारंपरिक हुनर हमारी धरोहर है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है: डा. अर्चना गुप्ता

नायब सरकार में योग्यता के आधार पर युवाओं को मिल रही है सरकारी नौकरियां: डा. अर्चना गुप्ता

चंडीगढ़, 04 जून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और यही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि चीन जैसे विकसित देश अब प्रोढ़ हो चुके हैं, वहां ना तो एनर्जी है और ना ही युवा हैं, जबकि भारत के पास युवा शक्ति का विशाल भंडार है। हालांकि युवाओं के सामने कई चुनौतियां भी हैं, जिनका समाधान सरकार और समाज को मिलकर करना होगा। इस अवसर पर सांसद नवीन जिंदल, विधायक सावित्रि जिंदल, भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र गोल्डी, पूर्व विधायक सुभाष सुधा, चेयरमैन धर्मबीर मिर्जापुर मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता गुरुवार को कुरूक्षेत्र में नवीन जिंदल फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रोजगार महोत्सव को संबोधित कर रही थी। इस मौके पर उन्होंने सांसद नवीन जिंदल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नवीन जिंदल फाउंडेशन युवाओं के लिए रोजगार, करियर और नए अवसरों का सुनहरा मंच है। सांसद नवीन जिंदल जी के मार्गदर्शन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रोजगार महोत्सव युवाओं को देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों, करियर विशेषज्ञों और रोजगार के बेहतरीन अवसरों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसे प्रयासों से युवाओं का भविष्य और अधिक उज्जवल होगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई शिक्षा नीति लागू की गई है, जिसने शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अंग्रेज चले गए और कांग्रेस ने लगभग 60 वर्षों तक शासन किया, लेकिन शिक्षा नीति को नहीं बदला। उस शिक्षा नीति से हम सिर्फ बाबू बनाते रहे। शिक्षा व्यवस्था में कौशल विकास को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया, जिसके कारण युवाओं के पास डिग्रियां तो थीं, लेकिन व्यावहारिक हुनर की कमी थी। आज देशभर में स्थापित स्किल डेवलपमेंट सेंटर युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बना रहे हैं।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने हरियाणा से गलत तरीके से विदेशों की ओर बढ़ते पलायन पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि रोजगार या शिक्षा के लिए विदेश जाना गलत नहीं है, लेकिन युवाओं को अवैध और जोखिम भरे रास्तों से जाने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई परिवार अपनी पुश्तैनी जमीन बेचकर बच्चों को विदेश भेज रहे हैं, जबकि वहां पहुंचने के बाद उन्हें कठिन परिस्थितियों में जीवन बिताना पड़ता है। उन्होंने बच्चों को सही मार्गदर्शन देना माता-पिता की जिम्मेदारी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। ईमानदारी और मेहनत ही स्थायी सफलता दिलाती है। उन्होंने युवाओं से कृषि, स्वरोजगार और पारंपरिक व्यवसायों की ओर भी ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि हरियाणा कृषि प्रधान प्रदेश है और यहां के किसानों का देश को अन्न उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

डा. अर्चना गुप्ता ने कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने कठिन परिस्थितियों का सामना मजबूती से किया। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले और मिट्टी से जुड़े लोगों की जीवनशैली तथा कार्य संस्कृति ने भी लोगों की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक हुनर हमारी धरोहर है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने युवाओं को प्राकृतिक खेती, कौशल विकास और स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत की ओर आशा से देख रही है और भारतीय उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार में अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने युवाओं से अपने सपनों को साकार करने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

डा. गुप्ता ने कहा कि नायब सरकार सभी वर्गों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। बिना भेदभाव के हर क्षेत्र में विकास के कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को

नायब सरकार में योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां मिल रही है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!