मेक इन हरियाणा इंडस्ट्रियल पॉलिसी-2026 से घटेगी चीन पर निर्भरता, गुरुग्राम बनेगा ग्लोबल ईवी हब : योगेश चंद्र मुंजाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चीन पर निर्भरता कम करेगी हरियाणा की नई उद्योग नीति -योगेश चंद्र मुंजाल।

गुरुग्राम (जतिन /राजा ) – हरियाणा सरकार की मेक इन हरियाणा इंडस्ट्रियल पॉलिसी-2026 को उद्योग जगत से व्यापक समर्थन मिल रहा है। सुप्रसिद्ध उद्योगपति व मुंजाल शोवा के एमडी योगेश चंद्र मुंजाल ने कहा कि यह नीति प्रदेश को हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगी तथा चीन पर निर्भरता कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि नीति में रेयर अर्थ मैटेरियल प्रोसेसिंग, कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, ईवी, एयरोस्पेस और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। वर्तमान में वैश्विक रेयर अर्थ सप्लाई चेन का अधिकांश हिस्सा चीन के नियंत्रण में है। ऐसे में हरियाणा द्वारा स्थानीय स्तर पर प्रोसेसिंग और हाई-परफॉर्मेंस कंपोनेंट्स के निर्माण को बढ़ावा देना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम है।

योगेश मुंजाल ने कहा कि गुरुग्राम-मानेसर क्षेत्र में मजबूत सप्लाई चेन विकसित होने से निवेश बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और यह क्षेत्र देश के प्रमुख ईवी एवं हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभरेगा।उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह नीति निवेश आकर्षित करने, औद्योगिक ढांचे को मजबूत करने और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रभावी पहल है। आने वाले वर्षों में हरियाणा वैश्विक औद्योगिक मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेगा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!