नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता से शिष्टाचार भेंट, हरियाणा में जनहित और सामाजिक गतिविधियों को गति देने पर हुआ मंथन

पानीपत/गुरुग्राम। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ प्रांत हरियाणा के संयोजक बोध राज सीकरी ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच हरियाणा के विकास, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान बोध राज सीकरी ने डॉ. अर्चना गुप्ता का मुंह मीठा कराकर उनके सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ समाज सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और संगठनात्मक गतिविधियों को व्यापक विस्तार मिलेगा।
बैठक में हरियाणा के विभिन्न जिलों में संचालित सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। दोनों नेताओं ने इस बात पर विशेष बल दिया कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और सामाजिक सहयोग का लाभ पहुंचाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने बोध राज सीकरी द्वारा व्यक्त शुभकामनाओं और सम्मान के लिए आभार जताते हुए कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास को वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ हरियाणा में सामाजिक जागरूकता, जनसेवा और समाज हित के कार्यों को नई गति देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सेवा, समर्पण और जनकल्याण के मूल मंत्र को लेकर प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।









