राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में NSUI ने निकाली विशाल मशाल यात्रा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 2 जून। NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व एवं NSUI हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष अविनाश यादव की उपस्थिति में आज चंडीगढ़ में NEET परीक्षा में हुई अनियमितताओं, OSM मूल्यांकन प्रक्रिया की खामियों एवं CBSE की अव्यवस्थाओं के विरोध में एक विशाल मशाल यात्रा निकाली गई।

इस मशाल यात्रा में चंडीगढ़, पंजाब एवं हरियाणा से सैकड़ों छात्रों और NSUI कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा छात्र हितों की आवाज बुलंद करते हुए शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग उठाई।

मशाल यात्रा के माध्यम से छात्रों ने निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली, पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया तथा परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को रोकने और सभी मामलों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की अपील की।

इस अवसर पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा, “पेपर लीक, मूल्यांकन में गड़बड़ियां और शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही खामियां छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय हैं। छात्रों को एक निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था लनी चाहिए तथा NSUI उनके अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।”

वहीं NSUI हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश यादव ने कहा, “देश का युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। बार-बार सामने आ रही परीक्षा संबंधी अनियमितताओं ने छात्रों का विश्वास कमजोर किया है। NSUI छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं न्याय सुनिश्चित करने के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।”

मशाल यात्रा में चंडीगढ़, पंजाब एवं हरियाणा NSUI के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और छात्र हितों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!