हरियाणा में निवेश और औद्योगिक क्रांति को नई रफ्तार देगी मेक इन हरियाणा इंडस्ट्रियल पॉलिसी 2026: विनोद बापना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, (जतिन /राजा ): हरियाणा सरकार द्वारा हाल ही में घोषित की गई मेक इन हरियाणा इंडस्ट्रियल पॉलिसी 2026 और अन्य सेक्टोरल नीतियों का औद्योगिक जगत ने पुरजोर स्वागत किया है। गुरुग्राम के ग्रैंड हयात में आयोजित समारोह के बाद फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री हरियाणा के चेयरमैन एवं कैपारो मारुति के सीईओ विनोद बापना ने नई नीति की सराहना करते हुए इसे प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम बताया है। लघु उद्योग भारती और एफआईआई सहित प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक संगठनों ने इस दूरदर्शी नीति के लिए हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह का हार्दिक आभार व अभिनंदन व्यक्त किया है।

       नीति के शुभारंभ के साथ ही कार्यक्रम के दौरान लगभग 1.10 लाख करोड़ के प्रस्तावित निवेश से संबंधित एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस ऐतिहासिक निवेश पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विनोद बापना ने कहा कि एक ही मंच पर 1.10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों का आना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि देश-विदेश के निवेशकों का हरियाणा की प्रशासनिक व्यवस्था, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और नीतियों पर अटूट विश्वास है। मेक इन हरियाणा इंडस्ट्रियल पॉलिसी 2026 न केवल बड़े उद्योगों बल्कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए भी संजीवनी का काम करेगी। यह नीति विनिर्माण को बढ़ावा देने, व्यापार को सुगम बनाने और बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर सृजित करने में मील का पत्थर साबित होगी। विनोद बापना ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, एचएसआईआईडीसी और हरियाणा एंटरप्राइज प्रमोशन सेंटर के अधिकारियों व कर्मयोगियों की भी सराहना की, जिन्होंने इस उद्योग-हितैषी नीति का खाका तैयार किया है।

   एफआईआई के फाउंडर व प्रेजिडेंट दीपक जैन ने सामूहिक रूप से यह विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व और उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह के दूरदर्शी मार्गदर्शन में हरियाणा आने वाले समय में देश के अग्रणी औद्योगिक राज्यों में अपनी स्थिति को और अधिक मजबूत व सुदृढ़ करेगा। नई नीति से न केवल ऑटोमोबाइल और पारंपरिक मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूती मिलेगी, बल्कि नए सेक्टोरल विजन से भविष्य की तकनीकों के लिए भी रास्ते खुलेंगे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!