लेफ्टिनेंट सचिन कौशिक की उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा: मोहन लाल बड़ौली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, युवा अधिकारी सचिन कौशिक को दी शुभकामनाएं

चंडीगढ़, 31 मई। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली रविवार को सोनीपत के गांव भूर्री स्थित पीएस पब्लिक स्कूल में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने गांव के होनहार युवा सचिन कौशिक के सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने लेफ्टिनेंट सचिन कौशिक को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह को संबोधित करते हुए मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि लेफ्टिनेंट सचिन कौशिक की यह उपलब्धि केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र और समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि देश की सेवा के लिए भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में चयनित होना अत्यंत सम्मानजनक उपलब्धि है। सचिन ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है जो अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।

उन्होंने कहा कि आज देश को ऐसे समर्पित और राष्ट्रभक्त युवाओं की आवश्यकता है, जो देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए अपना योगदान दें। सचिन कौशिक की सफलता यह संदेश देती है कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवा भी कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के दम पर बड़े लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि सेना में सेवा देना केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सर्वाेच्च समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने उपस्थित युवाओं से सचिन कौशिक के जीवन संघर्ष और सफलता से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

इस दौरान ग्राम भूर्री के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लेफ्टिनेंट सचिन कौशिक का अभिनंदन किया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!