निकाय चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम: मोहन लाल बड़ौली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 13 मई। हरियाणा निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने प्रदेश की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और विजयी प्रत्याशियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत विकास, सुशासन और संगठन की मजबूती की जीत है।

डित मोहनलाल बडौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए जनहितकारी कार्यों, पारदर्शी प्रशासन और गरीब कल्याण की नीतियों पर जनता ने पूर्ण विश्वास जताया है। निकाय चुनाव परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि हरियाणा की जनता विकास और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ मजबूती से खड़ी है।उन्होंने

कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक अथक मेहनत करते हुए सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। पार्टी की यह जीत हर कार्यकर्ता की मेहनत, समर्पण और जनता के आशीर्वाद का परिणाम है।

प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के हर वर्ग के विकास के लिए कार्य किया है। शहरों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया गया, जिसका सकारात्मक प्रभाव चुनाव परिणामों में दिखाई दिया है।
श्री बड़ौली ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने नकारात्मक राजनीति, भ्रम फैलाने और परिवारवाद की राजनीति को पूरी तरह खारिज कर दिया है। हरियाणा की जनता विकास, स्थिरता और सुशासन चाहती है और भाजपा इसी दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

पंडित मोहन लाल बडौली ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा आने वाले समय में भी जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करती रहेगी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!