राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर डीएलएसए गुरुग्राम ने लगाए जागरूकता शिविर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*डिजिटल सेवाओं के सुरक्षित उपयोग और साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी*

*ई-कोर्ट सेवाओं और तकनीक के सकारात्मक उपयोग को लेकर लोगों को किया जागरूक*

गुरुग्राम, 11 मई- जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, गुरुग्राम द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नरेंद्र सूरा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, गुरुग्राम के मार्गदर्शन तथा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव निशा के निर्देशन में किया गया।

शिविरों के दौरान आमजन को आधुनिक तकनीक के महत्व, डिजिटल सेवाओं के सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराधों से बचाव और ई-सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। लोगों को डिजिटल इंडिया अभियान, ऑनलाइन भुगतान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां तथा साइबर फ्रॉड से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही ई-कोर्ट सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई।

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ताओं और पैरा लीगल वालंटियर्स ने लोगों को तकनीक के सही और सकारात्मक उपयोग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि तकनीक का सही उपयोग समाज के विकास और लोगों को सरल तरीके से न्याय उपलब्ध कराने में सहायक है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!