नगर निगम गुरुग्राम की बड़ी कार्रवाई, गांव बलियावास में 6 एकड़ सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एंटी एनक्रोचमेंट अभियान के तहत अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, निगम ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

गुरुग्राम, 11 मई। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा गांव बलियावास में बड़े स्तर पर एंटी एनक्रोचमेंट अभियान चलाते हुए लगभग 6 एकड़ बहुमूल्य सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की और सरकारी जमीन को अपने कब्जे में लिया।

यह अभियान नगर निगम के सहायक अभियंता यतींदर एवं कनिष्ठ अभियंता जसविंदर के नेतृत्व में चलाया गया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम, मशीनरी तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया उक्त सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं, जिसके बाद जांच कर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान अवैध निर्माणों एवं कब्जों को हटाकर लगभग 6 एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक संपत्तियों और सरकारी भूमि की सुरक्षा नगर निगम की प्राथमिकता है तथा शहरभर में अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। निगम द्वारा स्पष्ट किया गया कि भविष्य में भी अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

नगर निगम गुरुग्राम ने नागरिकों से अपील की है कि वे सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा न करें तथा शहर को व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!