मदर्स डे पर स्नेहधारा एनजीओ ने सिविल अस्पताल में बांटी मदर किट्स

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जरूरतमंद माताओं की सहायता को बताया सबसे बड़ी मानव सेवा

गुरुग्राम (जतिन/राजा)। मदर्स डे के अवसर पर सामाजिक संस्था स्नेहधारा चैरिटी कॉन्सिल की ओर से गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में विशेष सेवा अभियान चलाया गया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती नवजात शिशुओं की माताओं और जरूरतमंद महिलाओं को मदर किट्स वितरित की गईं।

एनजीओ सदस्यों महऋषि देव, जितेंद्र, सागर और ऋषभ ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य नई माताओं को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना तथा उनके प्रति सम्मान और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। वितरित की गई मदर किट्स में दैनिक उपयोग की जरूरी वस्तुएं शामिल थीं, जो प्रसूता महिलाओं के लिए काफी उपयोगी हैं।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में भावुक और सकारात्मक माहौल देखने को मिला। महिलाओं एवं उनके परिजनों ने स्नेहधारा एनजीओ की इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर स्नेहधारा चैरिटी कॉन्सिल की संचालिका अर्चना पाठक ने कहा कि मां केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि पूरे परिवार की शक्ति और आधार होती है। उन्होंने कहा कि मदर्स डे केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि मातृत्व के सम्मान, सेवा और संवेदनाओं का प्रतीक है। यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति जरूरतमंद माताओं की सहायता के लिए आगे आए, तो यह सबसे बड़ी मानव सेवा होगी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!