अतिरिक्त आयुक्त डॉ जयवीर यादव ने एएसआई के साथ की समीक्षा बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जोन-3 में सफाई व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

गुरुग्राम, 27 अप्रैल। , के अतिरिक्त आयुक्त डॉ जयवीर यादव ने सोमवार को जोन-3 में कार्यरत सहायक सफाई निरीक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा कार्यप्रणाली में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना रहा।

लंबित चालानों की शीघ्र वसूली पर जोर

बैठक के दौरान अतिरिक्त आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि एएसआई द्वारा किए गए सभी लंबित चालानों, जिनका भुगतान अभी तक नहीं हुआ है, उनकी शीघ्र वसूली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तभी प्रभावी मानी जाएगी, जब चालानों की वसूली समय पर हो।

जीवीपी की नियमित सफाई अनिवार्य

जोन-3 के अंतर्गत आने वाले सभी गार्बेज वर्नेबल प्वाइंट (जीवीपी) की प्रतिदिन नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए कचरा जमा होने की समस्या को जड़ से खत्म किया जाए।

डस्ट-फ्री सड़कों के लिए मैकेनिकल व मैनुअल सफाई

अतिरिक्त आयुक्त ने सड़कों को धूल-मुक्त बनाए रखने के लिए मैकेनिकल स्वीपिंग और मैनुअल सफाई कार्य को नियमित और प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।

डोर-टू-डोर कलेक्शन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

बैठक में कचरा संग्रहण प्रणाली को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। अतिरिक्त आयुक्त ने निर्देश दिए कि डोर-टू-डोर कलेक्शन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और हर घर से नियमित रूप से कचरा उठान सुनिश्चित किया जाए।

अवैध डंपिंग व सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्त कार्रवाई

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फैलाने, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग और अवैध डंपिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नियमित रूप से चालान किए जाएं।

नागरिकों को जागरूक करने पर भी जोर

अतिरिक्त आयुक्त ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रशासन और नागरिकों के संयुक्त प्रयास से ही गुरुग्राम को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाया जा सकता है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!