उगाला में निशित कटारिया ने उठाया सीईटी का मुद्दा, समयबद्ध सरकारी भर्तियों की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ कार्यक्रम में युवाओं ने रोजगार और लोकतांत्रिक अधिकारों पर रखी अपनी बात

उगाला (मुलाना)। हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने उगाला गांव में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ कार्यक्रम में समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) से जुड़े वादे पूरे करने और लंबित सरकारी भर्तियों को तय समय में पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लाखों युवा परीक्षाओं और भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं।

कटारिया ने कहा कि सीईटी को लेकर युवाओं से किए गए वादे अब तक अधूरे हैं और सरकारी भर्तियां धीमी गति से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे युवाओं को भर्ती प्रक्रिया पूरी होने की समयसीमा और नौकरी के अवसर चाहिए।

कटारिया ने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। युवा कांग्रेस रोजगार और युवाओं के अधिकारों से जुड़े सवाल सार्वजनिक मंचों पर उठाती रहेगी। कार्यक्रम में युवाओं ने भी रोजगार और प्रदेश के अन्य मुद्दों पर अपने विचार रखे।

कटारिया ने आयोजन के लिए ब्लॉक अध्यक्ष विशाल राणा को बधाई दी और सहयोगियों का आभार जताया। कार्यक्रम में देवेंद्र राणा, अनिल राणा, नरेश सैनी, सुखदेव नंबरदार, सोमनाथ, बलदेव, रोमी और डिप्टी होली भी उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें