हरियाणा में एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी का तबादला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 18 नवंबर-हरियाणा सरकार ने  तत्काल प्रभाव से एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

आदेशों के अनुसार, आईएएस अधिकारी श्री अंकित कुमार चैकसे अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, पानीपत को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, झज्जर नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार, एचसीएस अधिकारी श्री जग निवास, अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, झज्जर को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, पानीपत नियुक्त किया गया है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें