कांग्रेस ने स्थानीय निकाय चुनावों के लिए जारी किया घोषणापत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस का विजन है भ्रष्टाचार मुक्त, सुविधायुक्त, स्वच्छ और हरा-भरा हो शहर  

चंडीगढ़, 26 अप्रैल । हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र और पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष ने स्थानीय निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस का मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। पार्टी ने भ्रष्टाचार मुक्त, स्वच्छ एवं सुविधायुक्त शहर बनाने का संकल्प लिया है। इस मौके पर मेनिफेस्टो कमेटी की अध्यक्ष गीता भुक्कल, विधायक बीबी बतरा, आफताब अहमद, पंचकूला मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज और अंबाला मेयर प्रत्याशी कुलविंदर समेत कई वरिष्ठ नेता इस मौके पर उपस्थित रहे।

इस मौके पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इस घोषणा-पत्र को जनता से बात करके बहुत मेहनत से तैयार किया गया है। यह बहुत अच्छा और व्यावहारिक मेनिफेस्टो है, जिसमें सभी वर्गों का पूरा ध्यान रखा गया है। बीजेपी सरकार के 11 साल के शासन में शहरों की हालत बेहद खराब हो गई है। मसलन, सड़कें टूटी पड़ी हैं, सीवरेज जाम हैं और सफाई व्यवस्था जर्जर है। लेकिन चुनावों में कांग्रेस की जीत होगी और इस मेनिफेस्टो को पूरी ईमानदारी से लागू किया जाएगा।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि मेनिफेस्टो कमेटी ने बहुत कम समय में जनता से सुझाव लेकर यह दस्तावेज तैयार किया है। इसमें हर वर्ग का सम्मान और ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी शासन में नगर निगम “नरक निगम” बन गए हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। इसी कारण बीजेपी ने 80 प्रतिशत प्रत्याशियों को बदल दिया। 10 मई को होने वाले चुनाव में जनता कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी समर्थन देगी। कांग्रेस की जीत पर बीजेपी राज में हुए सभी घपलों की जांच कराई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

मेनिफेस्टो कमेटी की अध्यक्ष गीता भुक्कल ने कहा कि शहरी निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस का यह घोषणा-पत्र जनता की राय लेकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पहला और अहम वादा है कि शहरी निकायों में फैले भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म किया जाएगा।

मुख्य वादे:
 • शहरों को “ग्रीन सिटी, क्लीन सिटी” यानी प्रदूषण मुक्त शहर बनाने का वायदा ।
* ग्रीन बेल्ट व पार्को का सौंदर्यीकरण करके लाइटों का प्रबंध किया जाएगा। शहर के सभी चौंक-चौराहों का सौंदर्याकरण किया जाएगा व सड़कों को गडा मुक्त करके बेहतर बनाया जाएगा।
* नगर निगम एवं नगर परिषद को ” भ्रष्टाचार युक्त” से “भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का संकल्प
* जनता को अपराध से मुक्ति दिलवाने के लिए शहर, मण्डी, सभी मार्केट, चौकों, पार्को, बस अड्डों व रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएँगें जहाँ यह सुविधा पहले से उपलब्ध है वहाँ उसे और बेहतर बनाया जाएगा।

* शहरों को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त बनाने की योजना का वायदा । 

 शहरों को गंदगी मुक्त करके स्वच्छता की स्थायी सौगात दी जाएगी। कचरा डंपिंग ग्राउंड की समस्या को स्थायी रुप से खत्म किया जाएगा एवं रिहाइशी इलाकों से दूर कचरा प्रसंस्करण इकाइयाँ (Garbage Processing Unit) लगाई जाएँगी। हर घर से कूड़ा लेने (Door to Door Waste Collection) की प्रक्रिया को दुरुस्त किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कचरा उठाने का समय निर्धारित किया जाएगा व देरी होने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
* सफाई कर्मचारियों के रिक्त पड़े पदों की तुरंत प्रभाव से भर्ती की जाएगी
* सफाई कर्मचारियों की माँगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
* ठोस कचरा प्रबंधन की उचित व्यवस्था की जाएगी। शहर में होने वाले जलभराव का स्थायी समाधान किया जाएगा। जल निकासी के लिए पुराने नालों को साफ व पक्का किया जाएगा। 

 पुराने पाइपलाईन सिस्टम का पूरी तरह नवीनीकरण किया जाएगा।

 • हर कॉलोनी में पेयजल, सीवरेज व जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त होगी व इसके अतिरिक्त शहर के सभी इलाकों में वर्षा के पानी की निकासी का स्थायी समाधान किया जाएगा।
* शहर में जगह-जगह पीने हेतु स्वच्छ पानी के लिए वाटर कूलर /आर.ओ. लगाए जाएँगे।
* टूटी हुई सभी सड़कों की आवश्यकता अनुसार मरम्मत करवाई जाएंगी व नई सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा।
* शहर की सभी गलियों को पक्का किया जाएगा और पहले से पक्की गलियों की जरुरत अनुसार मरम्मत भी करवाई जाएगी।
* सार्वजनिक शौचालयों विशेषतौर पर महिला शौचालय की संख्या बढ़ाई जाएगी व इनकी देखरेख प्रक्रिया को बेहतर किया जाएगा। फॉगिंग और मच्छर नियंत्रण का साप्ताहिक कार्यक्रम बनाया जाएगा। बुजुर्गों के लिए हेल्थ कैंप और सुविधा केन्द्र । यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने व जाम से निजात पाने के लिए लोकल ट्रैफिक प्लान बनाया जाएगा।
 • शहरों में पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए मल्टीस्टोरी पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। जहाँ मल्टीलेवल पार्किंग तैयार हैं, उन्हें जल्द से जल्द शुरु किया जाएगा।
* शहरों के हर बाजार व गली मोहल्लों में स्ट्रीट लाईट व्यवस्था को बेहतर व दुरुस्त किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में बेसहारा पशुओं का आतंक चिताजनक रुप धारण कर चुका है, विशेष तौर पर गाय माता, नन्दी, आवारा कुत्तों व बन्दर। इनके लिए आश्रय स्थल बनाए जाएँगे। इनसे हो रहे जान-माल की सुरक्षा करने के प्रयास किए जाएँगे। बंदरों के आंतक से छुटकारा दिलाया जाएगा। ऐसे समाधान ढूँढे जाएँगे जो मनुष्यों की रक्षा करेंगे और जानवारों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण के अनुरुप होंगे।
* पशु डेयरी (दुग्धशाला) को सही जगह स्थापित किया जाएगा।
* नगर निगम कार्यालय में सभी तरह के कार्यों के लिए विंडो सिस्टम को बेहतर व कारगर बनाया जाएगा।
* नगर निगम द्वारा ‘आपके द्वार कार्यक्रम’ शीघ्र चलाकर हर वार्ड में जनसमस्याएँ सुनकर समाधान किया जाएगा। आपका पार्षद ‘आपके द्वार कार्यक्रम चलाया जाएगा। गलत प्रोपर्टी आईडी को तुरंत ठीक किया जाएगा व सम्पति कर का सरलीकरण किया जाएगा।
* प्रोपर्टी एनडीसी के लिए नगर निगम में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे और 3 दिन की समय सीमा में एनडीसी उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।

 टेंडर और काम में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। परिवार पहचान पत्र (PPP) बनाने की प्रक्रिया को सरल किया जाएगा। सब तरह की शिकायतों के लिए एक प्लेटफार्म बनाया जाएगा, जहाँ से संबंधित विभागों को शिकायतें समाधान के लिए भेजी जाएँगी। अनियमित कॉलोनियों को नियमित करने की पॉलिसी बनाई जाएगी। निर्माण कार्यों के दौरान अनापत्ति प्रमाण पत्र को लेकर विभागों में तालमेल से काम किया जाएगा।सभी मौजूदा स्ट्रीट वेंडरों को समायोजित करने के लिए स्ट्रीट वेंडिंग ज़ोन बनाएँ जाएँगें। महिलाओं, युवाओं के लिए पार्कों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ओपन जिम स्थापित किए जाएँगे।

जमीन की उपलब्धता के अनुसार पार्कों का निर्माण किया जाएगा। सभी वार्डों में पुस्तकालय / वाचनायल स्थापित करने के लिए बजट निर्धारित किया जाएगा व * प्रत्येक वार्ड में आधुनिक लाइब्रेरी की स्थापना (वाई-फाई सुविधा सहित) करने का प्रयास किया जाएगा।

सभी वार्डों में कामकाजी महिलाओं और सफाई कर्मचारियों की आवश्यकताओं को पुरा करने के लिए शिशुगृह स्थापित किए जाएंगे।
* नए गांवों के लिए कम्युनिटी सेंटर, बारात घर, मिनी स्टेडियम और खेल के मैदानों का विकास किया जाएगा। 

 वार्डों में विकासात्मक गतिविधियों के लिए योजना तैयार करने में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RAW) को शामिल किया जाएगा। झुग्गी बस्तियों में मूलभूत सुविधाएँ प्रदान की जाएँगी।

* झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को नियमित करने या पुनर्स्थापित करने की पारदर्शी नीति बनाई जाएगी।
* दशहरा, छठ पूजा एवं अन्य सामाजिक / सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मैदान एवं स्थल उपलब्ध करवाए जाएँगे।
* धोबी घाटों की व्यवस्था करके इस काम से जुड़े लोगों को सुविधाएँ प्रदान की जाएँगी।
* शहरों में नए रैनबसेरे बनाए जाएँगे व पुराने रैनबसेरों का सौंदर्याकरण करके उचित सुविधा दी जाएगी।
* नगर निगम व नगर परिषद में जोड़े गए गांवों में बिजली, पानी, गलियाँ, नालियाँ, गाँव की फिरनी जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतरीन बनाया जाएगा।
* गाँव को मॉडल गाँव के रूप में विकसित किया जाएगा। गाँव में सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएँगे। प्रत्येक गाँव में सरकारी कार्यों के लिए सेवा केन्द्र स्थापित किए जाएँगे। बच्चों को खेलों की ओर प्रोत्साहित करने के लिए हर गाँव में खेल पार्क एवं ग्रामीण क्षेत्र में एक स्टेडियम बनाया जाएगा। कुटीर उद्योग, स्ट्रीट आर्ट, बुटीक, हस्तशिल्प जैसी गतिविधियों के लिए योजना बनाई जाएगी। गाँव में स्वास्थ्य केंद्रों एवं पशु चिकित्सालयों में सुधार किया जाएगा। गाँव में बेहतरीन एयर कंडीशन समुदायिक केंद्र स्थापित किए जाएँगे
“कांग्रेस का वादा,काम होगा ज्यादा” “ हर घर में होगा विश्वास,
हर वार्ड में होगा विकास” “भ्रष्टाचार मिटाएंगे, पारदर्शिता लाएँगे
          (गीता भुक्कल चेयरपर्सन मेनिफेस्टो कमेटी)

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!