गुरुग्राम में ऑटो स्टैंड प्रधानों की अहम बैठक, 26 अप्रैल के श्रमिक सम्मान समारोह की रूपरेखा तय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हजारों ऑटो ड्राइवरों की जुटान की तैयारी, सीएम नायब सैनी से सीधे संवाद का मिलेगा मौका

गुरुग्राम, 25 अप्रैल 2026: गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित लेजरवैली ग्राउंड में आज समस्त ऑटो स्टैंड प्रधानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष योगेश शर्मा ने भाग लिया। इस दौरान 26 अप्रैल को ताऊ देवीलाल खेल परिसर में आयोजित होने वाले श्रमिक सम्मान समारोह की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में कार्यक्रम के दौरान आने वाले ऑटो ड्राइवरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग व्यवस्था के लिए स्थान भी निर्धारित किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए योगेश शर्मा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ, हरियाणा द्वारा आयोजित यह श्रमिक सम्मान समारोह ऐतिहासिक होने जा रहा है, जिसमें हजारों ऑटो ड्राइवर भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में ऑटो चालकों को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा ऑटो चालक संघ (BMS) लंबे समय से ऑटो ड्राइवरों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत है। हाल ही में 9 अप्रैल को लेजरवैली पार्क के पास यूनियन द्वारा किया गया एक दिवसीय सांकेतिक धरना सफल रहा, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इसी के चलते मुख्यमंत्री स्वयं श्रमिकों के बीच आकर उनकी समस्याएं सुनने के लिए तैयार हुए हैं।

योगेश शर्मा ने सभी प्रधानों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में ऑटो ड्राइवर इस कार्यक्रम में भाग लें, ताकि सरकार और प्रशासन के समक्ष एकता का मजबूत संदेश दिया जा सके।

इस अवसर पर हरियाणा ऑटो चालक संघ (BMS) द्वारा ऑटो ड्राइवरों के लिए कल्याण बोर्ड के गठन की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखने की बात कही गई।

योगेश शर्मा ने विश्वास जताया कि यह कार्यक्रम गुरुग्राम का अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक श्रमिक आयोजन साबित होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का श्रमिकों के बीच आकर उनका सम्मान करना पूरे श्रमिक वर्ग के लिए गौरव की बात है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!