पत्रकार का काम कलम का है प्लास पेंचकस का काम नहीं सीएम साहब : जयहिंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रोहतक 16 अप्रैल 2026 – महम में मुख्यमंत्री की विकास रैली के दौरान साउंड सिस्टम (माइक) में आई तकनीकी खराबी की गाज रोहतक के जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (DPRO) संजीव सैनी पर गिरी है। सरकार द्वारा डीपीआरओ को सस्पेंड किए जाने के फैसले पर जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने कड़ा ऐतराज जताया है और इसे सरकार की ‘ओछी हरकत’ करार दिया है।

डीपीआरओ का काम कलम चलाना है, बिजली ठीक करना नहीं : जयहिंद

नवीन जयहिंद ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तंज कसते हुए कहा कि एक पढ़े-लिखे अधिकारी को तकनीकी खराबी के लिए जिम्मेदार ठहराना तर्कहीन है।
उन्होंने कहा कि “सीएम साहब, बिना किसी कसूर के किसी कर्मचारी के पेट पर लात मारना शोभा नहीं देता। डीपीआरओ का काम पत्रकारिता करना, सरकार की योजनाओं का प्रचार करना और कलम चलाना है। वह कोई आईटीआई पास मैकेनिक या बिजली कर्मचारी नहीं है जो अपने साथ पेचकस और बिजली के औजार लेकर चले।”

तकनीकी खामी के लिए अधिकारी बलि का बकरा क्यों ? : जयहिंद

जयहिंद ने सवाल उठाया कि रैली में माइक खराब होना एक टेक्निकल फॉल्ट था, जिसके लिए संबंधित टेक्निकल टीम या उसे हायर करने वाला जिम्मेदार हो सकता है, न कि जनसंपर्क अधिकारी।अपनी कमियों को छिपाने के लिए अधिकारियों को बलि का बकरा ना बनाए

सैनी समाज आगे आए : जयहिंद

जयहिंद ने कहा कि सीएम साहब गड्ढे में लगे झटके के कारण अधिकारी को सस्पेंड कर दिया क्या बिजली जाने पर बिजली मंत्री को सस्पेंड कर दोगे वहीं जयहिंद ने सैनी समाज को भी आगे आकर डीपीआरओ संजीव सैनी की आवाज उठाने की अपील की

जयहिंद की सरकार से मांग

जयहिंद सेना प्रमुख ने मांग की है कि डीपीआरओ संजीव सैनी का निलंबन तुरंत वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर रैली में अव्यवस्था हुई है तो उसकी जांच सही स्तर पर होनी चाहिए, न कि किसी बेकसूर अधिकारी को प्रताड़ित करके।

कांग्रेस के 37 विधायक विधायक कांग्रेस के नहीं : जयहिंद

वहीं एक पत्रकार द्वारा कांग्रेस के 5 विधायकों को सस्पेंड करने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ऐसे 5 विधायकों को सस्पेंड करने से कुछ नहीं होगा ऐसे तो कांग्रेस के 37 विधायकों में से अंदरखाते 30 से ज्यादा विधायक कांग्रेस के है ही नहीं |

वहीं महिलाओं को चुनाव में 33 प्रतिशत आरक्षण के सवाल पर जयहिंद ने महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की प्रधानमंत्री मोदी से अपील की तभी महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा मिलेगा

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!