मजदूरों पर अत्याचार के खिलाफ एआईयूटीयूसी का “एकजुटता एवं भाईचारा दिवस”, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

18 अप्रैल को हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन का ऐलान

गुड़गांव, 16 अप्रैल 2026: कामरेड हरिप्रकाश ने बताया कि देश की क्रांतिकारी ट्रेड यूनियन ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (एआईयूटीयूसी) की अखिल भारतीय कमेटी के आह्वान पर मानेसर, गुड़गांव, फरीदाबाद, पलवल, नोएडा सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों की मांगों के समर्थन और पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे कथित अत्याचारों के विरोध में 16 अप्रैल को “एकजुटता एवं भाईचारा दिवस” मनाया गया।

इस अवसर पर देशभर के विभिन्न राज्यों से भारत के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर मजदूरों की मांगों का समर्थन किया गया तथा सरकार और पुलिस प्रशासन के दमनात्मक रवैये के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया। हरियाणा प्रदेश कमेटी, एआईयूटीयूसी ने भी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन भेजकर राज्य के श्रमिकों की समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया।

ज्ञापन में राष्ट्रपति से आग्रह किया गया कि वे केंद्र एवं संबंधित राज्य सरकारों पर दबाव बनाएं ताकि मजदूरों पर हो रहे अत्याचारों को तुरंत रोका जा सके। साथ ही सभी जायज मांगों को शीघ्र पूरा करने, गिरफ्तार एवं हिरासत में लिए गए मजदूरों की रिहाई, घायलों के समुचित इलाज और उन्हें उचित मुआवजा देने की मांग की गई।

कामरेड हरिप्रकाश ने बताया कि “भाईचारा दिवस” के तहत हरियाणा प्रदेश कमेटी ने 18 अप्रैल को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री और श्रम मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर श्रमिकों की समस्याओं के समाधान और पुलिस प्रशासन के कथित अत्याचारों को बंद करने की मांग को जोरदार तरीके से उठाया जाएगा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!