अम्बेडकर जयंती के अवसर पर संविधान की रक्षा और संस्थाओं की स्वायत्तता बनाए रखने का संकल्प लें-चौधरी संतोख सिंह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इन्द्रा कॉलोनी झाड़सा में मनाई गई अम्बेडकर जयंती

गुरुग्राम, 14 अप्रैल 2026। इन्द्रा कॉलोनी झाड़सा स्थित अंबेडकर भवन में आज अम्बेडकर जयंती के अवसर पर इन्द्रा कॉलोनी रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा, गुरुग्राम के अध्यक्ष एवं जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान चौधरी संतोख सिंह मुख्य रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि बाबा साहेब का जीवन समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए संघर्ष का प्रतीक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त एवं समतामूलक समाज का निर्माण संभव है।

उन्होंने आगे कहा कि भारत के संविधान निर्माता एवं देश के प्रथम कानून मंत्री, ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्श आज भी समाज को दिशा प्रदान कर रहे हैं। उनके विचार हमें सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर उपस्थित साथियों के साथ बाबा साहेब को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि संविधान के माध्यम से बाबा साहेब ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और न्याय दिलाने की जो मजबूत नींव रखी, वही भारतीय लोकतंत्र की असली ताकत है।

वक्ताओं ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में संविधान की मूल भावना और संस्थाओं की स्वायत्तता की रक्षा के महत्व पर भी जोर दिया और सभी से एकजुट होकर बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

इस कार्यक्रम में इन्द्रा कॉलोनी रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरज्ञान सिंह सहित कार्यकारिणी के सदस्य अशोक कुमार, मनोज कुमार एडवोकेट, डॉ. भरत सिंह, ईश्वर सिंह, प्रेम सिंह, रमेश कुमार, अमरनाथ, राजेन्द्र कुमार एवं तनु एडवोकेट, लखी राम प्रजापत, लिखी राम, दीपक, सतीश, दवेन्द्र, अनिल कुमार एडवोकेट, प्रशादी थानेदार, आनंद कुमार, आनंद मास्टर जी, दलेल सिंह, करतार सिंह, सुंदर मास्टरजी, मान सिंह स्वामी, हृदय थानेदार, राजपाल शर्मा, रामनिवास तथा अन्य निवासीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भी सहभागिता रही।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!