गुरुग्राम, 27 मार्च 2026 । दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के निदेशक ऑपरेशन विपिन गुप्ता की अध्यक्षता में आज भिवानी सर्कल कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भिवानी सर्कल के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान लाइन लॉस, एटी एंड सी लॉस, बकायेदार उपभोक्ताओं से वसूली, कलेक्शन एफिशिएंसी, पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति, ग्रीष्मकालीन तैयारियां, 11 केवी व 33 केवी फीडरों पर मेंटेनेंस कार्य, एलआरए नोटिस जारी करने व उनकी प्रगति, बिजली चोरी के मामलों में कार्रवाई व वसूली आदि विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।
निदेशक ऑपरेशन विपिन गुप्ता ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मानकों पर कार्य में तेजी लाई जाए तथा निगम प्रबंधन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित की जाए।
समीक्षा बैठक के उपरांत निदेशक ऑपरेशन के साथ अधीक्षक अभियंता विनोद पूनिया द्वारा फील्ड विजिट भी की गई और जमीनी स्तर पर कार्यों का निरीक्षण किया गया।








