मेंटेनेंस गतिविधियों व बकाया वसूली पर सख्ती, अधिकारियों को प्रतिदिन फील्ड विजिट के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 26 मार्च 2026। प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार बिजली निगम में रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्यों तथा बकायेदार (डिफॉल्टर) उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली को तेज करने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने निर्देश दिए हैं कि ऑपरेशन विंग के सभी अधीक्षण अभियंता (एसई) मुख्य अभियंता (सीई) एवं निदेशक 7 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन फील्ड का दौरा सुनिश्चित करेंगे। इन दौरों के दौरान अधिकारी मेंटेनेंस कार्यों की जमीनी स्तर पर समीक्षा करेंगे तथा डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के विरुद्ध चल रही वसूली कार्रवाई की प्रगति का भी आकलन करेंगे।

निगम प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही निर्देशित किया गया है कि प्रतिदिन की संबंधित प्रगति रिपोर्ट कार्यकारी अभियंता, मॉनिटरिंग को प्रस्तुत की जाए। इन रिपोर्ट्स को संकलित कर माननीय ऊर्जा मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

निगम प्रवक्ता के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य फील्ड स्तर पर कार्यों में तेजी लाना, राजस्व वसूली को सुदृढ़ करना तथा उपभोक्ता सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित करना है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!