सोशल मीडिया पर फैले गंद के खिलाफ मुहिम को लेकर पानीपत पहुंचे जयहिंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घंटा बजाओ 🔔 गंदा भगाओ मुहिम से जुड़े मिसकॉल करे 7027_822_822

महिला आयोग ओर पुलिस बन गई खाली खोखा : जयहिंद

पानीपत बन गया समस्याओं का घर : जयहिंद

पानीपत 25 मार्च : हरियाणा में सोशल मीडिया पर फैले गंद ओर गुंडागर्दी के खिलाफ नवीन जयहिंद ने समाज को जगाने के लिए एक मुहिम छेड़ी हुई है इसी कड़ी में पानीपत पहुंचे नवीन जयहिंद ने मीडिया के सामने घंटा बजाते हुए कहा कि इस घंटे के बजाने से भूत प्रेत भाग जाते है और मंदिर में भगवान जाग जाते है जयहिंद ने बताया कि यह घंटा इसलिए बजाया जा रहा है ताकि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री, ओर सरकार के सांसद विधायक नींद से जागे और अगर मुख्यमंत्री इस घंटे के बजाने से भी नींद से नहीं जाग रहे है तो हरियाणा के विपक्षी नेता भूपेंद्र हुड्डा नींद से जागे और सरकार पक्ष विपक्ष मिलकर सोशल मीडिया पर फैले हुए गंद ओर गुंडागर्दी के खिलाफ कोई कानून नियम बनाए ताकि सोशल मीडिया पर फैली हुई गुंडागर्दी और गंद को रोका जा सके

जयहिंद ने बताया कि कोरोना के बाद बच्चों को पढ़ाई के लिए फोन दिए गए है लेकिन सोशल मीडिया पर नगा नाच किया जा रहा है ऐसे ऐसे गाने, वीडियो, रील बनाई जा रही है जिससे छोटे छोटे बच्चों प गलत प्रभाव पड़ रहा है युवा परिवार के पास बैठकर फोन नहीं देख ओर नहीं सुन सकते सोशल मीडिया पर इतना गंद फैल चुका है कि बिना गंदे शब्दों के ओर बिना नशे की बातों के ओर हिंसा के बिना गाने बनाए ही नहीं जा रहे जिसमें हाल ही में आए हुए टटीरी और नोरा फतेही के द्वारा गए हुए गाने है

जयहिंद ने बताया कि सोशल मीडिया पर इतना गंद फैला हुआ है खुलेआम एक दूसरे की जाति बिरादरी के साथ एक दूसरे की मां बहन को गाली दी जा रही है हमने इस गंद को फैलने से रोकने के लिए 7027822822 फोन न. जारी करते हुए इस गंद ओर गुंडागर्दी के खिलाफ लोगों से भी जुड़ने की अपील की है वहीं जयहिंद ने मुख्यमंत्री सैनी से अपील करते हुए कहा कि सरकार समय रहते कानून बनाए

जयहिंद ने समाज के बुद्धिजीवी वर्ग ओर बड़े बड़े खिलाड़ी और बड़े बड़े सेलिब्रेटी , कलाकार और पत्रकारों से भी इस मुहिम से जुड़ने की अपील की

महिला आयोग ओर पुलिस बन गई खाली खोखा : जयहिंद

सोशल मीडिया पर एक दूसरे की मां बहन को दी जा रही गंदी गालियों के मामले में महिला आयोग ओर पुलिस पर तंज कसते हुए कहा कि उस महिला आयोग का क्या फायदा जो महिला आयोग सोशल मीडिया पर दी जा रही मां बहन की गाली को नहीं रोक सकता वहीं जयहिंद ने हरियाणा पुलिस के अधिकारियों से भी अपील करते हुए कहा कि जिस जिले के पुलिस अधिकारी के क्षेत्र में सोशल मीडिया पर गुंडागर्दी की जाती है या एक दूसरे को गाली गलौज किया जाता है उस जिले के पुलिस अधिकारियों को तुरंत तुरंत ऐसे लोगों पर कार्यवाही करनी चाहिए हरियाणा पुलिस में 70 हजार पुलिस कर्मचारी है और पुलिस से बड़ी कोई गैंग नहीं है इसलिए पुलिस को सोशल मीडिया पर गुंडागर्दी फैलाने वाले लोगों। के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए ताकि समाज का सामाजिक वातारण बना रह सके

पानीपत बन गया समस्याओं का घर : जयहिंद

जयहिंद ने बताया कि उनकी किसी मामले को लेकर कोर्ट में पेशी थी जब उनसे कुछ व्यक्ति मिले तो उन्होंने पानीपत जिले की समस्याओं से अवगत कराया और प्रॉपर्टीज आईडी, फैमिली आईडी और सड़को पर भरे हुए गंदे पानी की निकासी की समस्याओं का समाधान करवाने बारे कहा जयहिंद ने पानीपत के पक्ष और विपक्ष के नेता और मेयर पर तंज कसते हुए कहा कि अब तो पानीपत जिला सरकार के मंत्री, नेताओं , सांसदों ओर केंद्रीय मंत्री का हब बना हुआ है जिसमें राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार , शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा से लेकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर तक पानीपत से संबंध रखते है अगर अब भी पानीपत जिले की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है तो इससे आगे तो कहना ही मुश्किल है

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!