मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को आयोजित किया जा रहा है शिविर
जिला परिषद के सीईओ सुमित कुमार ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश

गुरुग्राम, 16 मार्च – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार प्रदेशभर में आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुग्राम में जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में नागरिक अपनी शिकायतें सीधे अधिकारियों के समक्ष रख रहे हैं और संबंधित विभागों द्वारा उनकी समस्याओं पर सुनवाई करते हुए समाधान किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से राहत उपलब्ध कराना है, ताकि आमजन की शिकायतों का निपटारा जल्द हो सके।

सोमवार को आयोजित शिविर में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुमित कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर के दौरान कुल आठ शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को निर्धारित समय में निपटाने के लिए अधिकारियों को कहा गया।
सीईओ सुमित कुमार ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका जल्द समाधान करना है, ताकि नागरिकों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों पर जिम्मेदारी के साथ कार्रवाई करते हुए समयसीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त विशाल, डीडीपीओ नवनीत कौर, डिप्टी डीईओ दीप्ति बोकन, डीएसओ सतपाल, डीएसओ शिवानी, एसडीओ सुमन कश्यप, एसडीओ मनीष, एसडीओ सुनील सैनी, एलडीएम विनोद कुमार, जेई राकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।









