वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधीर राजपाल 30 नवंबर तक इस्तेमाल कर सकेंगे प्रशासनिक सचिव के अधिकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 13 नवंबर-हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री सुधीर राजपाल अब 30 नवंबर, 2026 तक प्रशासनिक सचिव के रूप में अपनी शक्तियों का इस्तेमाल कर सकेंगे। श्री सुधीर राजपाल वर्तमान में गृह, जेल, आपराधिक जांच एवं न्याय प्रशासन विभाग, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग तथा वित्त एवं योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उन्हें 26 मई, 2022 और 14 अक्टूबर, 2026 को जारी सरकारी निर्देशों से छूट प्रदान की गई है। इसके तहत वे अपनी सेवानिवृत्ति की तिथि अर्थात 30 नवंबर, 2026 तक प्रशासनिक सचिव के रूप में निहित सभी शक्तियों का प्रयोग कर सकेंगे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें