गुरुग्राम में शंकराचार्य स्वामी सदानन्द सरस्वती का आशीर्वाद लेने पहुंचे पं. रविकांत शर्मा, ‘हरि आवाज’ पुस्तक की भेंट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्वर्गीय पं. मांगेराम शर्मा के सनातन धर्म और सामाजिक सेवा में योगदान को शंकराचार्य ने किया नमन, ब्राह्मण समाज की सुरक्षा पर जताई चिंता

गुरुग्राम। द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानन्द सरस्वती के गुरुग्राम में दो दिवसीय प्रवास के दौरान सनातन विश्व ब्राह्मण संघ (भारत) के चेयरमैन पं. रविकांत शर्मा ने उनसे भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर पं. रविकांत शर्मा ने विश्व ब्राह्मण संघ के संस्थापक ब्राह्मण शिरोमणि स्वर्गीय पं. मांगेराम शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक ‘हरि आवाज’ शंकराचार्य स्वामी सदानन्द सरस्वती को भेंट की।

भेंट के दौरान शंकराचार्य स्वामी सदानन्द सरस्वती ने स्वर्गीय पं. मांगेराम शर्मा के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित कर दिया। उनके द्वारा किए गए कार्य और उनका सरल स्वभाव समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

उन्होंने कहा कि पं. रविकांत शर्मा के कार्यों में भी स्वर्गीय पं. मांगेराम शर्मा के संस्कार और सेवा भावना की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

इस दौरान शंकराचार्य ने ब्राह्मण समाज की सुरक्षा और सम्मान को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को अपनी एकता और संगठन को मजबूत करना चाहिए, ताकि सनातन संस्कृति और परंपराओं की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!