
गुरुग्राम13 मार्च। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा वार्ड-18 की पार्षद ज्योति यादव और वार्ड-33 की पार्षद सारिका भारद्वाज की पहल पर महिला सफाई कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यक्रम में राखी शर्मा, शालू वर्मा, प्रिंका यादव तथा स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर कुलदीप हिन्दुस्तानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने महिला कर्मचारियों को मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता, संक्रमण से बचाव, पोषण के महत्व और स्वच्छता उत्पादों के सही उपयोग के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मासिक धर्म से जुड़े सामाजिक मिथकों को दूर करने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर पार्षद सारिका भारद्वाज ने कहा कि महिला सफाई कर्मचारी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं और उनके स्वास्थ्य व सम्मान का ध्यान रखना सभी की जिम्मेदारी है।








