हरियाणा विधान सभा के बजट सत्र में हैट्रिक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लगातार तीसरे दिन प्रश्नकाल में सभी 20 प्रश्नों के जवाब, सार्थक चर्चा भी हुई

चंडीगढ़, 6 मार्च – हरियाणा विधान सभा के बजट सत्र 2026 के दौरान कार्यवाही में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की गई है। सदन में प्रश्नकाल के दौरान लगातार तीसरे दिन भी निर्धारित सभी 20 प्रश्नों के उत्तर दिए गए, जिससे प्रश्नकाल के प्रभावी संचालन की हैट्रिक लग गई।

सदन की कार्यवाही के दौरान सदस्यों द्वारा उठाए गए सभी प्रश्नों पर संबंधित मंत्रियों ने विस्तार से जवाब दिए। इसके साथ-साथ प्रश्नों के पूरक प्रश्नों पर भी सार्थक चर्चा हुई, जिससे जनहित से जुड़े अनेक विषय सदन के माध्यम से सामने आए।

विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने प्रश्नकाल के सफल संचालन के लिए सभी सदस्यों तथा मंत्रियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रश्नकाल अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। यह वह माध्यम है जिसके जरिए जनप्रतिनिधि सरकार से जवाबदेही सुनिश्चित करते हैं और जनता की समस्याओं को सदन के पटल पर रखते हैं और यह सदस्यों और मंत्रियों की कार्यकुशलता का प्रदर्शन जैसा है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!