सुखोई विमान हादसे में शहीद स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ को श्रद्धांजलि, आदर्श ब्राह्मण सभा ने जताया गहरा शोक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्य संरक्षक जीएल शर्मा बोले – राष्ट्र अपने वीर सपूतों के बलिदान को कभी नहीं भूल सकता

गुरुग्राम। असम के कार्बी आंगलोंग क्षेत्र में हुए सुखोई विमान दुर्घटना में भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के शहीद होने पर आदर्श ब्राह्मण सभा गुरुग्राम ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभा के मुख्य संरक्षक जीएल शर्मा ने दोनों वीर अधिकारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देकर अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सच्ची देशभक्ति का परिचय दिया है।

उन्होंने कहा कि अनुज वशिष्ठ का यह सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। राष्ट्र अपने ऐसे वीर सपूतों के त्याग और बलिदान को कभी नहीं भूल सकता।

जीएल शर्मा ने विशेष रूप से गुरुग्राम में रह रहे शहीद अनुज वशिष्ठ के शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन और दुखद घड़ी में आदर्श ब्राह्मण सभा पूरे परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों का सम्मान और उनके परिवारों का साथ देना हम सभी का कर्तव्य है।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत वीर आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!