वाटिका चौक के पास अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एमसीजी इन्फोर्समेंट टीम ने लगभग 2000 वर्ग गज सरकारी भूमि को कराया गया कब्जामुक्त

गुरुग्राम, 25 फरवरी। शहर में सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के अभियान के तहत वाटिका चौक के पास नगर निगम गुरुग्राम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध कब्जों को हटाकर सरकारी जमीन को पूरी तरह खाली कराया गया। कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट सहायक अभियंता वसीम अकरम की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

अधिकारियों की निगरानी में चला अभियान

अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई में नगर निगम की टीम के साथ जेई कपिल यादव और जेई वरुण भी मौके पर उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया की निगरानी करते हुए अवैध निर्माणों को हटवाया और भूमि को कब्जामुक्त कराया।

लगभग 2000 वर्ग गज भूमि कराई गई खाली

अभियान के दौरान करीब 2000 वर्ग गज सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। लंबे समय से कब्जे में पड़ी इस जमीन को खाली कराने के बाद इसे सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम भी उठाए जा रहे हैं।

निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर में सरकारी संपत्तियों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें