25 फरवरी 2026 – आज दिनांक 25.02.2026 को माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा सदन की मर्यादा एवं संसदीय परंपराओं के अनुरूप निम्नलिखित शब्दों को सदन की कार्यवाही से निकालने (एक्सपंज) के निर्देश दिए गए—
1. प्रश्नकाल के दौरान रणधीर पनिहार, विधायक द्वारा कहे गए शब्द—
“क्या करूँ, नलवा के साथ आदमपुर लगता है, उसकी बात इसलिए रखनी पड़ती है कि यहां के जो विधायक हैं वो तो संज्ञान लेते नहीं, इसलिए मुझे आदमपुर की भी चर्चा करनी पड़ती है।”
को कार्यवाही से हटा दिया गया।
2. प्रश्नकाल के तुरंत बाद नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा कहे गए शब्द—
“खानदान का तो बेरा नहीं भाई, ये सात मलंग हैं, एक का नाम ‘बाबू’ रखे हुए हैं, अब इनमें से ‘बाबू’ कौनसा है इसके बारे में पता नहीं है।”
को भी सदन की कार्यवाही से निकाल दिया गया।
माननीय अध्यक्ष महोदय ने स्पष्ट किया कि सदन की गरिमा, मर्यादा एवं संसदीय भाषा का पालन सुनिश्चित करना सभी माननीय सदस्यों का दायित्व है।








