चंडीगढ़, 23 फरवरी 2026। हरियाणा विधानसभा में आज राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान प्रयोग किए गए कुछ शब्दों को माननीय अध्यक्ष महोदय ने सदन की कार्यवाही से हटाने के निर्देश दिए।
अध्यक्ष महोदय ने स्पष्ट किया कि सदन की मर्यादा और संसदीय परंपराओं की गरिमा बनाए रखना सभी सदस्यों की सामूहिक जिम्मेदारी है। चर्चा के दौरान श्री राम कुमार गौतम, विधायक द्वारा कहे गए निम्नलिखित शब्दों को कार्यवाही से निकलवाया गया—
- “जिन्होंने बाद में आमरण अनशन किया, उनको सबसे पहले आमरण अनशन करना चाहिए था, जिनको हम बापू कहते हैं।”
- “किसी ससुरे गुण्डे के टांग पर गोली मत मरवाओ, छाती में मरवाओ।”
- नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए कहे गए शब्द— “आज भी अगर इसका सांस बंद हो गया तो कांग्रेस खत्म हो जायेगी।”
अध्यक्ष महोदय ने सदन में शालीन और संयमित भाषा के प्रयोग की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि व्यक्तिगत, असंसदीय अथवा उत्तेजक टिप्पणियां लोकतांत्रिक विमर्श की भावना के अनुरूप नहीं हैं।
इसके उपरांत सदन की कार्यवाही नियमानुसार आगे बढ़ी।






