समाधान शिविर में समस्याओं का शीघ्र, पारदर्शी व संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित- सपना यादव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लघु सचिवालय में जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को संवेदनशीलता व समन्वय से कार्य करने के निर्देश

गुरुग्राम में जिला व उपमंडल स्तर पर नियमित आयोजन से आमजन को मिल रही त्वरित राहत

गुरुग्राम, 23 फरवरी — लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में सीटीएम सपना यादव ने जनसुनवाई करते हुए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले मामलों का शीघ्र, पारदर्शी एवं संतोषजनक ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है तथा आमजन की समस्याओं के निवारण में समाधान शिविर पूरी तरह सहयोगी बन रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जिला एवं उपमंडल स्तर पर नियमित रूप से ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ लोगों की बात सुनकर त्वरित कार्रवाई कर रहे हैं। इससे नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और एक ही स्थान पर राहत मिल रही है।

सीटीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्या निवारण प्रणाली को और अधिक उत्तरदायी, संवेदनशील व पारदर्शी बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि प्रत्येक मामले का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो सके। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 8 मामलों पर सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

बैठक में नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विशाल, एसीपी सुशीला, डीडीपीओ नवनीत कौर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें